श्रीलंकाई नौसेना ने 12 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

ये गिरफ्तारियां रविवार को श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मन्नार के दक्षिण में की गईं


कोलंबो/भाषा। श्रीलंकाई नौसेना ने 12 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में उनकी दो नौकाएं भी जब्त कर ली है। इसी के साथ ही श्रीलंका द्वारा पिछले दो दिन में पकड़े गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी है।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये गिरफ्तारियां रविवार को श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मन्नार के दक्षिण में की गईं। इससे एक दिन पहले ही श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिणपूर्व समुद्री क्षेत्र में 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी मछली पकड़ने की छह नौकाओं को जब्त कर लिया था।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नौकाओं को आने से रोकने और अवैध रूप से मछलियां पकड़ना रोकने के लिए नौसेना द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उत्तरी और उत्तर मध्य नौसेना कमानों द्वारा 18 और 19 दिसंबर को चलाए गए अभियान के दौरान 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी आठ नौकाओं को जब्त किया गया है।’

कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करते हुए यह अभियान चलाया गया। बयान के मुताबिक, भारतीय मछुआरों की ‘रैपिड एंटीजेन’ जांच के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित प्राधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब है कि आए दिन दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे की समुद्री सीमा में घुसने के लिए गिरफ्तार किया जाता है। मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक प्रमुख अड़चन बन गया है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र? 'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन वाले हैं घोटालेबाजों की जमात, इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए: मोदी
देवराजे गौड़ा के आरोपों पर बोले शिवकुमार- केवल पेन-ड्राइव के बारे में चर्चा कर रहे हैं ...
वीडियो ने साबित कर दिया कि स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे थे: आप
इंडि गठबंधन ने बुलडोजर संबंधी टिप्पणी के लिए मोदी की आलोचना की, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: नड्डा
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया