कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

सूचना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी विक्रम अस्पताल पहुंचे।


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद बेंगलूरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे आईसीयू में हैं जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। छियालीस वर्षीय अभिनेता की सेहत के बारे में अस्पताल प्रशासन द्वारा जानकारी साझा की जाएगी।

पुनीत के बारे में यह ख़बर सोशल मीडिया पर आने के बाद उनके प्रशंसक चिंतित हैं और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेता को दिल के दौरे के बाद यहां विक्रम हॉस्पिटल पहुंचाया गया। 

सूचना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी विक्रम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुनीत की सेहत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली है।

अपने प्रशंसकों में अप्पू नाम से मशहूर पुनीत दिग्गज अभिनेता राजकुमार के बेटे हैं। वे ढाई दर्जन से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में बतौर नायक अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। 

पुनीत ने 2002 में 'अप्पू' से बतौर नायक शुरुआत की। 'अभि', 'वीरा', 'कन्नडिगा', 'अजय' उनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं। पिछले साल उनकी फिल्म 'युवरत्ना' ​आई थी। 

क्या कहते हैं डॉक्टर?
पुनीत राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। अगले कुछ घंटे महत्वपूर्ण होंगे। अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर पी रंगनाथ नायक ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे पुनीत को सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनका ईसीजी टेस्ट कराया गया। 

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस और इंडि गठबंधन सत्ता में आएंगे और देश पर शासन करेंगे: डीके शिवकुमार कांग्रेस और इंडि गठबंधन सत्ता में आएंगे और देश पर शासन करेंगे: डीके शिवकुमार
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन की ज्यादातर पार्टियां छिपकर घोटाले करती हैं, तृणकां घोटालों की ओपन इंडस्ट्री चलाती है: मोदी
रायबरेली में बोले शाह- इतने सालों से जिन्हें वोट दिया, उन्होंने लोगों को सांसद निधि से क्या दिया?
पीओके में उग्र हुए आंदोलनकारी, एक पुलिसकर्मी की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल
तृणमूल कांग्रेस ने प. बंगाल को घोटालों का गढ़ बना दिया: मोदी
पाक: आतंकियों ने लड़कियों के स्कूल को बम से उड़ाया, दो हमलों में 7 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया
एसएम कृष्णा की सेहत के बारे में आई बड़ी ख़बर