गुजरात अनमोल है और इसे कभी खरीदा नहीं जा सकता : राहुल गांधी

गुजरात अनमोल है और इसे कभी खरीदा नहीं जा सकता : राहुल गांधी

नई दिल्ली। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता नरेन्द्र पटेल के भाजपा में शामिल होने के लिये एक करोड़ रुपये की पेशकश किये जाने के दावे के एक दिन बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि गुजरात अनमोल है और इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता।

Dakshin Bharat at Google News
हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के कार्यकर्ता नरेंद्र पटेल ने रविवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिये एक करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। यह दावा करने से घंटों पहले वह ऐलान कर चुके थे कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया ट्‌वीटर पर लिखा, गुजरात अनमोल है। इसे कभी भी खरीदा नहीं गया। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकेगा । भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र पटेल के आरोपों को खारिज करते हुये इसे कांग्रेस के इशारे पर किया जाने वाला एक नाटक करार दिया।

भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा, सभी आरोप झूठे हैं। यह कांग्रेस के इशारे पर नरेन्द्र पटेल द्वारा किया गया नाटक है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर