सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिला से हुआ प्रेम, पैदल ही बॉर्डर पार करने निकला युवक!

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिला से हुआ प्रेम, पैदल ही बॉर्डर पार करने निकला युवक!

भुज/भाषा। सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान में प्रवेश का प्रयास कर रहे महाराष्ट्र के 21 साल के एक युवक को गुजरात में कच्छ के रण से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की पहचान जीशान सिद्दीकी के रूप में की गई है। वह एक महिला से मिलने पाकिस्तान जा रहा था जो सोशल मीडिया साइट पर उसकी दोस्त है।

पूर्वी कच्छ की पुलिस अधीक्षक परीक्षिता राठौड़ ने बताया, ‘बृहस्पतिवार की रात सिद्दीकी को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया जिसे बाद में स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। वह महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिल का रहने वाला है।’

राठौड़ ने बताया, ‘बृहस्पतिवार की शाम कच्छ के रण में ढोलावीरा गांव में महाराष्ट्र में पंजीकृत एक मोटरसाइकिल के लावारिस स्थिति में पड़े होने की सूचना के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी किया।

राठौड़ ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने बाद में उस व्यक्ति को पकड़ लिया जब वह पाक में प्रवेश करने की मंशा से सीमा की ओर जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिद्दीकी इंजीयनिरंग का छात्र है और वह मोटरसाइकिल से उस्मानाबाद से गुजरात आया होगा।उन्होंने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल रेत में धंस गई, तो वह पाकिस्तानी सीमा की तरफ पैदल ही चल पड़ा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में