श्रीनगर के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
On
श्रीनगर के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर/भाषा। श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रनबीरगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया।उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने बल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान और वो किस संगठन से संबद्ध थे, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान अब भी जारी है तथा इस संबंध में और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2026 12:55:16
Photo: WhiteHouse FB Page


