शूटिंग कोच जसपाल राणा नहीं रहे
49 साल की उम्र में हुआ निधन
Photo: jaspal_rana_2806 Instagram account
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। मशहूर भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 साल के थे।
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एनआरएआई) के प्रेसिडेंट कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार, राणा ने गुरुवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।हाल में जर्मनी के म्यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से लौटते समय भारतीय दल के साथ यात्रा कर रहे राणा बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें एक मेडिकल प्रक्रिया से गुज़रना पड़ा।
नई दिल्ली पहुंचने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्टेंट लगाने के लिए एक मेडिकल प्रक्रिया की गई।
राणा भारतीय पिस्टल शूटर्स के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के तौर पर काम कर रहे थे।
https://twitter.com/narendramodi/status/2065294856789033357
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, 'जसपाल राणा के निधन से गहरा दु:ख हुआ है। उनका जाना भारतीय खेल जगत् के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का बहुत नाम रोशन किया।'
प्रधानमंत्री ने लिखा, 'एक मेंटर के तौर पर उनका योगदान भी उतना ही उल्लेखनीय था; उन्होंने बहुत लगन के साथ युवा एथलीट्स को तराशा और उन्हें सही दिशा दिखाई। खेल की दुनिया में उत्कृष्टता, अनुशासन और सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें बहुत सम्मान दिलाया। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत् के साथ हैं। ऊं शांति।'


