मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी हटाई

पेट्रोल के ई22, ई25, ई27 और ई30 वेरिएंट्स पर ड्यूटी में छूट लागू

मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी हटाई

Photo: @BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सरकार ने इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के विभिन्न प्रकारों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को हटा दिया है। वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

Dakshin Bharat at Google News
पेट्रोल के ई22, ई25, ई27 और ई30 वेरिएंट्स पर ड्यूटी में छूट लागू है।
 
मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि 22 प्रतिशत, 25 प्रतिशत, 27 प्रतिशत और 30 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंड वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 'शून्य' होगी।

एक्साइज़ ड्यूटी में छूट का मकसद ग्राहकों को इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
 
यह कदम मई के दूसरे हिस्से में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगभग 7.50 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद उठाया गया है। 
 
सरकार ने मार्च में पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी, जिससे सालाना 1 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा के रेवेन्यू का नुकसान हुआ। 

इसका मकसद पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक क्रूड ऑयल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से घरेलू ग्राहकों को बचाना था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

तमिलनाडु के 15 से ज़्यादा ज़िलों में भारी बारिश का अनुमान तमिलनाडु के 15 से ज़्यादा ज़िलों में भारी बारिश का अनुमान
चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु में गुरुवार से अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल...
मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी हटाई
यह है पाकिस्तान का 'कश्मीर प्रेम'!
पीओके में पाकिस्तानी फौज का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी लोगों की मौत
मोदी के साथ रिश्ते राज्यसभा सीट से ज़्यादा अहम हैं: एचडी देवेगौड़ा
राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा- 'आपके कार्यकाल के दौरान भारत में बड़े बदलाव हुए'
'अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से कम से कम 13 लोगों की मौत हुई'