मणिपुर: संदिग्ध आतंकियों के हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद, छह अन्य घायल

मणिपुर: संदिग्ध आतंकियों के हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद, छह अन्य घायल

इम्फाल/भाषा। मणिपुर के चंदेल जिले में संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए और छह अन्य घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.30 बजे भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल में खोंगताल इलाके में असम राइफल्स जवानों की गश्त के दौरान अराजक तत्त्वों ने आईईडी विस्फोट किया और जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

तीन मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) अस्पताल, इंफाल भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है।

किसी भी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, सुरक्षा बलों को हमले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का संदेह है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र? 'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन वाले हैं घोटालेबाजों की जमात, इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए: मोदी
देवराजे गौड़ा के आरोपों पर बोले शिवकुमार- केवल पेन-ड्राइव के बारे में चर्चा कर रहे हैं ...
वीडियो ने साबित कर दिया कि स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे थे: आप
इंडि गठबंधन ने बुलडोजर संबंधी टिप्पणी के लिए मोदी की आलोचना की, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: नड्डा
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया