स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव: सात गिरफ्तार आरोपियों में से चार पर रासुका, छह अन्य हिरासत में

स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव: सात गिरफ्तार आरोपियों में से चार पर रासुका, छह अन्य हिरासत में

इंदौर/भाषा। कोरोना वायरस संक्रमण के एक स्थानीय मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढ़ने गए स्वास्थ्य कर्मियों के दल पर पथराव की बहुचर्चित घटना में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को हिरासत में लिया। छत्रीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव के मामले की जांच में मिले सुरागों के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

शक्तावत ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। जिला प्रशासन ने इनमें से चार लोगों- मोहम्मद मुस्तफा (28), मोहम्मद गुलरेज (32), शोएब (36) और मजीद (48) को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत रीवा के केंद्रीय जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के टाटपट्टी बाखल इलाके में बुधवार को पथराव की घटना में दो महिला डॉक्टरों के पैरों में चोटें आई थीं। दोनों महिला डॉक्टर कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान चला रहे स्वास्थ्य विभाग के पांच सदस्यीय दल में शामिल थीं। यह दल कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आये लोगों को ढूंढ़ने गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सुराग मिले हैं कि स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव की यह घटना सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बाद असामाजिक तत्वों के उकसावे के चलते सामने आई थी।

इस बीच, अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश दंडोतिया ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों से भरे भड़काऊ संदेश फैलाने के मामले में चार लोगों पर भारतीय दंड विधान और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में आरिफ खान (26) को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद
Photo: BanglarGorboMamata FB page
अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी
कांग्रेस और सपा ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर, भटकाकर और लटकाकर रखा: शाह
हम 'मजबूत सरकार' की बात करते हैं, ममता 'मजबूर सरकार' चाहती हैं: नड्डा
बेलगावी में बोले मोदी- 'कांग्रेस के लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं'
कर्नाटक को सूखा राहत जल्द जारी करने की मांग, सिद्दरामैया और कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया