अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 10 लोग स्वस्थ हुए
On
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 10 लोग स्वस्थ हुए
पोर्ट ब्लेयर/भाषा। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कई लोग उसे शिकस्त देकर स्वस्थ हो रहे हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 10 रोगी स्वस्थ हुए हैं। ये दिल्ली से यहां आए थे।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यं सभी 24 मार्च को कोलकाता के रास्ते पोर्ट ब्लेयर लौटे थे। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अब उनकी जांच के नमूने निगेटिव आए हैं और उन्हें जीबी पंत अस्पताल से एक पृथकवास केंद्र भेजा जा रहा है।अधिकारी ने बताया कि यहां एक होटल में पृथकवास केंद्र बनाया गया है और उन्हें उस केंद्र में 14 दिन और रहना होगा।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
27 Jun 2026 12:17:57
Photo: AshokGehlot.Rajasthan FB page


