हाथ में सांप लेकर गरबा करने के आरोप में दो महिलाएं और एक युवती गिरफ्तार

हाथ में सांप लेकर गरबा करने के आरोप में दो महिलाएं और एक युवती गिरफ्तार

वायरल वीडियो से ली गई एक तस्वीर

जूनागढ़/भाषा। गुजरात के जूनागढ़ जिले में दो महिलाओं और एक युवती को हाथ में सांप लेकर गरबा नृत्य करने के आरोप में दो अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस नृत्य का एक वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

अधिकारी ने कहा कि सभी आरोपियों को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। जूनागढ़ के उप वन संरक्षक सुनील बेरवाल ने कहा, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हाल ही में संपन्न नवरात्रि पर्व के दौरान दो महिलाएं और एक लड़की हाथों में एक कोबरा और दो विषरहित सांप लिए गरबा नृत्य करती दिख रही हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जूनागढ़ जिले के शील गांव में 6 अक्टूबर को आयोजित किया गया। बेरवाल ने कहा, जब वीडियो हमारे संज्ञान में आया तो हमने घटना की जांच की। हमने दो महिलाओं और एक लड़की समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बाकी दो व्यक्तियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया था और सांप लाकर दिए थे। सभी को गुरुवार को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें जमानत मिल गई। उप वन संरक्षक के अनुसार कोबरा के विषदंत तोड़े गए थे जबकि अन्य दो सांप विषरहित थे।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

उल्टी पड़ गई चाल उल्टी पड़ गई चाल
जहां जाने से लोग हमें देखकर खुश न हों, जिनकी आंखों में स्नेह न हो, वहां सोना भी बरसे तो...
हरियाणा: 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस लिया
कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए 'सीमा पार' से किए जा रहे ट्वीट: मोदी
मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति
कांग्रेस और इंडि गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित: सोनिया गांधी
कांग्रेस की चली तो कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोटबैंक का है: मोदी
प्रज्ज्वल मामले पर बोले कुमारस्वामी- 'सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती, यह ... जांच दल है!'