भारतवासियों के परिश्रम और सहयोग से आगे बढ़ा है गुजरात : रुपाणी
भारतवासियों के परिश्रम और सहयोग से आगे बढ़ा है गुजरात : रुपाणी
लखनऊ/भाषागुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सोमवार को कहा कि गुजरात के विकास में उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ ही समूचे उत्तर भारत के लोगों का भी परिश्रम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात जो आगे ब़ढा है उसमें हम सभी का परिश्रम है तथा प्रदेश सभी के सहयोग से आगे ब़ढ रहा है। इसमें ओडिशा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीयों की मेहनत भी शामिल है। क्षेत्रीयता के नाम पर देश की एकता को तो़डने का प्रयास करने वालों को चुनौती देते हुए रुपाणी ने कहा, देश की एकता को कोई नहीं तो़ड पाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एकता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान दोनों प्रदेशों के विकास से जु़डे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर रुपाणी ने कहा, यह गांधी का गुजरात है, सरदार का गुजरात है, मोदी का गुजरात है, यह भारत के सभी प्रांतों और वहां के वासियों का लघु भारत वाला गुजरात है। वहां सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबके विकास के लिए गुजरात हमेशा ख़डा है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत के लोग सूरत, अहमदाबाद, कच्छ, ब़डोदरा आदि जगहों पर काम कर रहे हैं। इन्हीं लोगों का परिश्रम मिलजुल कर गुजरात को आगे ब़ढा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, गुजरात के विकास में उत्तर प्रदेश के लोगों का परिश्रम है, गुजरात के विकास में बिहार के लोगों का भी परिश्रम है, ओडिशा के लोग, महाराष्ट्र के लोग, दक्षिण के लोग और सभी उत्तर भारतीय लोगों का परिश्रम है। गुजरात जो आगे ब़ढा है उसमें हम सब लोगों का परिश्रम है। गुजरात सबके सहयोग से आगे ब़ढ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टैचू आफ यूनिटी एकता का प्रतीक है। भविष्य में एकता के इसी प्रतीक के जरिए हमें तो़डने का प्रयास करने वालों को हम जवाब देंगे।