कोरोना संक्रमण के बाद पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

कोरोना संक्रमण के बाद पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

कोरोना संक्रमण के बाद पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन हो गया। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, वे कोरोना संक्रमित थे जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार सुबह आखिरी सांस ली। वे 68 साल के थे।

जानकारी के अनुसार, रंजीत सिन्हा के कोरोना संक्रमित होने के बारे में गुरुवार रात को ही जानकारी मिली थी। सिन्हा 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल के प्रमुख भी रहे थे।

रंजीत सिन्हा साल 2012 में सीबीआई निदेशक बने थे। वे पटना और दिल्ली में भी सीबीआई में वरिष्ठ पदों पर रहे थे।

सिन्हा का जन्म जमशेदपुर में हुआ था और उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से भूविज्ञान का अध्ययन किया थाा। जब उनकी उम्र 21 वर्ष थी, उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में हो गया।

रंजीत सिन्हा की परवरिश पटना में हुई थी। उनके पिता एनएस सिन्हा ने बिहार में तैनात थे और आयुक्त सेल्स टैक्स के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी मां का नाम माधुरी सिन्हा था। उनके तीन भाई-बहन हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

संदेशखाली: नड्डा बोले- महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसा अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं? संदेशखाली: नड्डा बोले- महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसा अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं?
नड्डा ने कहा कि दस साल पहले लोग सोचते थे कि देश में कुछ बदलने वाला नहीं है
पांडियन का दावा- ओडिशा में बीजद सरकार बनने के बाद पहला आदेश यह जारी होगा
पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे: शाह
भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलने पर पीओके का भारत में विलय किया जाएगा: हिमंत
किसकी बनेगी अगली सरकार? खरगे और अखिलेश ने किए ये दावे
कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने मानसून सीजन के लिए तैयारियां शुरू कीं
राजस्थान: कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से 10 को बाहर निकाल लिया गया