जेएनयू हिंसा: दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
On
जेएनयू हिंसा: दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
नई दिल्ली/भाषा। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार रात हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दंगा करने और सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।जेएनयू परिसर में रविवार रात उस वक्त हिंसा भड़क गई थी, जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं।
आइशी घोष को एम्स से मिली छुट्टी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा में घायल हुईं जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष को सोमवार को यहां एम्स से छुट्टी दे दी गई। रविवार को परिसर में हुई हिंसा में घोष को सिर में चोट लगी थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
27 Jun 2026 12:17:57
Photo: AshokGehlot.Rajasthan FB page


