शत्रुघ्न ने बहुमत नहीं होने पर भी कनार्टक में भाजपा के सरकार बनाने के निर्णय पर प्रश्न उठाया

शत्रुघ्न ने बहुमत नहीं होने पर भी कनार्टक में भाजपा के सरकार बनाने के निर्णय पर प्रश्न उठाया

पटना/भाषाभाजपा के भीतर असंतुष्ट माने जाने वाले पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर बहुमत नहीं होने के बावजूद भी कनार्टक में उसके सरकार बनाने के निर्णय पर प्रश्न उठाते हुए कहा है कि ‘जुगा़ड’’ और दबाव की राजनीति स्वीकार्य नहीं है। शत्रुघ्न ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के बाद ट्वीट के जरिये कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को कर्नाटक में सरकार बनाने का मौका दिए जाने की वकालत करते हुए केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा, हम आग से क्यों खेल रहे हैं? लोकतंत्र के हिमायती अब व्यवस्था का मजाक उ़डा रहे हैं। जो लोग लोकतंत्र के मूल्य पर उपदेश देते नहीं थकते वे राजतंत्र को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ’’जुगा़ड’’ और दबाव की यह राजनीति, ’’जन-शक्ति’’ पर ’’धन-शक्ति’’ न तो स्वीकार्य है और न ही वांछनीय है। शत्रुघ्न ने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि आप किसी भी तरह जीत हासिल करने के लिए हर समय सभी लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते हैं और इसकी सलाह भी नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो मेघालय, मणिपुर और गोवा के लिए सही माना गया वही कर्नाटक के लिए भी सही माना जाना चाहिए । शत्रुघ्न ने कहा कि हम न्यायपालिका के प्रति बहुत अधिक सम्मान रखते हैं। उम्मीद है कि अंतत: न्याय होगा।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'