शिवसेना के साथ सरकार गठन को लेकर सीडब्ल्यूसी में सहमति, शुक्रवार तक अंतिम निर्णय की संभावना

शिवसेना के साथ सरकार गठन को लेकर सीडब्ल्यूसी में सहमति, शुक्रवार तक अंतिम निर्णय की संभावना

कांग्रेस

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर बृहस्पतिवार को आम तौर पर सहमति प्रदान कर दी और शुक्रवार तक इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर बृहस्पतिवार सुबह हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस-राकांपा की बैठक के बारे में जानकारी दी गई है और शुक्रवार तक कोई फैसला होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि सीडब्ल्यूसी में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर आम सहमति बन गई है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर भी चर्चा की गई और आगे इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाने पर सहमति बनी।

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठक और सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों पार्टियों ने बुधवार को ऐलान किया कि वह जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नयी सरकार का गठन करेंगी।

दोनों पार्टियों के नेता बृहस्पतिवार की शाम फिर बैठक करने वाले हैं। गत 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सरकार गठन को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'