योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

बुधवार को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।

लखनऊ/भाषा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के तहत बुधवार को 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह कैबिनेट मंत्रियों, छह राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

Dakshin Bharat at Google News
स्वतंत्र प्रभारी के राज्य मंत्रियों.. महेन्द्र सिंह (ग्राम्य विकास), सुरेश राणा (गन्ना), भूपेन्द्र सिंह चौधरी (पंचायती राज) और अनिल राजभर (खाद्य प्रसंस्करण) को प्रोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं, भोगांव से विधायक राम नरेश अग्निहोत्री तथा घाटमपुर से विधायक कमला रानी वरुण को सीधे कैबिनेट में जगह दी गई है।

सूचना राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी को भी प्रोन्नति दी गई है। उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवीन्द्र जायसवाल जैसे नए चेहरों को भी स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनन्द स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजित सिंह पाल को राज्यमंत्री बनाया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत दो महीने में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लेगा: गडकरी भारत दो महीने में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लेगा: गडकरी
Photo: nitingadkary FB Page
कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के संबंध में कोई बयान न दें: परमेश्वर
बेंगलूरु बायोइनोवेशन सेंटर में लगी आग, मंत्री प्रियांक बोले- 'उद्यमियों की सहायता करेगी सरकार'
संगमम उत्सव के कलाकारों को मुख्यमंत्री स्टालिन ने दी बड़ी सौगात
दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी: दिल्ली हवाईअड्डे से कर रहे हैं सफर, जरूर पढ़ें यह खबर
पीओके में आतंकी ढांचे को नष्ट करे पाकिस्तान: राजनाथ सिंह