सीमा सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह जाएंगे प. बंगाल

शाह चेन्नई से रात करीब 8 बजे बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे

सीमा सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह जाएंगे प. बंगाल

Photo: @BJP4India X account

कोलकाता/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचेंगे। वे राज्य के तीन दिन के दौरे पर होंगे। वे इस दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे, सशस्त्र सीमा बल के जवानों से बातचीत करेंगे और समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि शाह चेन्नई से रात करीब 8 बजे बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सुकना जाएंगे, जहां वे रातभर रुकेंगे।

शाह का यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि सिलीगुड़ी कॉरिडोर एक रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण इलाका है। यह पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है और नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमाओं के करीब स्थित है।

शुक्रवार को गृह मंत्री सिलीगुड़ी में एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय का दौरा करेंगे जहां वे सीमा सुरक्षा से जुड़ी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा एसएसबी जवानों से बातचीत करेंगे।

वे जवानों के साथ ‘बड़ा खाना’ (सामूहिक भोज) में भी शामिल होंगे।

इसके बाद शाह सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में ‘भारतीय न्याय संहिता’ प्रदर्शनी से जुड़े एक कार्यक्रम और बैठक में शामिल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के बाद शाह सुकना लौटेंगे और दो समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे जिनमें से एक सीमा सुरक्षा से जुड़ी होगी।

गृह मंत्री शनिवार को बागडोगरा हवाईअड्डे से नई दिल्ली रवाना होने से पहले दो बैठकें करेंगे।

यह दौरा शाह के जुलाई में पश्चिम बंगाल के दौरे के ठीक एक महीने बाद हो रहा है, जब उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक चौकी का निरीक्षण किया था और परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
Photo: @DKShivakumar X account
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की
नेपाल: बाढ़ के 10 दिन बाद सुरंग में फंसे दो मज़दूरों को ज़िंदा बचाया गया
ले. जनरल उल्हास किरपेकर ने सेना के दक्षिण भारत क्षेत्र के जीओसी का पदभार संभाला
झीलों, पार्कों, हरे-भरे इलाकों को बचाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी: तेजस्वी सूर्या