किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए संसद में तैयार हूं: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री बोले- जब से सत्र शुरू हुआ है, लगातार आ रहा हूं
By News Desk
On
Photo: @BJP4India X account
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि 'लापता, भाग गए, भगोड़ा...' इस प्रकार की भाषा भारत के सार्वजनिक जीवन और संसदीय जीवन में अभी-अभी सुनाई पड़ी है। जब से संसद सत्र शुरू हुआ है, तब से लगातार मैं संसद में आता हूं, अपने चेंबर में बैठता हूं।
अमित शाह ने कहा, 'चूंकि विपक्ष दोनों सदनों में संसद को चलने नहीं दे रहा है, तो कोई जाकर क्या करेगा? जहां तक चर्चा का सवाल है, सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया है कि नीट आंदोलन के छात्रों से संबंधित मुद्दों पर सरकार सभी तरह की चर्चा के लिए तैयार है।'अमित शाह ने कहा, 'मैंने भी कह दिया है कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए संसद में तैयार हूं, लेकिन वे (विपक्ष) चर्चा ही नहीं होने देना चाह रहे हैं। अब जनता तय करे कौन भाग रहा है?'
अमित शाह ने कहा, 'आज भी मैं कह रहा हूं कि दोपहर 3 बजे तक वे स्पीकर को पत्र दे दें, 3 बजे से लेकर कल 3 बजे तक सभी प्रकार की चर्चा के लिए हम तैयार हैं। मैं सदन में ही बैठूंगा, सबको सुनूंगा और सभी प्रकार के जवाब दूंगा, सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है।'
Tags: amit shah amit shah news parliament kiren rijiju new delhi opposition neet rajya sabha lok sabha government indian politics political controversy parliament session central government modi government indian parliament political news india news union home minister home minister parliament news parliament proceedings parliament debate parliamentary affairs latest india news neet protest politics news neet students neet issue
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Aug 2026 15:16:07
Photo: SukhbirSinghBadal FB Page


