केनरा बैंक ने मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता भी दोहराई

केनरा बैंक ने मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। केनरा बैंक ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समावेशी भारत बनाने का अपना संकल्प दोहराते हुए आज़ादी का जश्न मनाया। बैंक के हेड ऑफिस में विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

Dakshin Bharat at Google News
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई। प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह तथा बैंक के कार्यपालक निदेशकों ने तिरंगे गुब्बारे छोड़े।

इस मौके पर ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा, 'स्वतंत्रता के साथ भारत का भविष्य बनाने की बड़ी ज़िम्मेदारी भी है। विकसित भारत निर्माण की राह पर आगे बढ़ते हुए, हमारी असल कामयाबी इस पैमाने पर मापी जाएगी कि हम अपने हर नागरिक को आगे बढ़ने का समान मौका दे पाए हैं या नहीं। शिक्षा, वित्तीय समावेशन और सामुदायिक कल्याण पर ध्यान देते हुए, केनरा बैंक अधिक न्यायसंगत और सशक्त भारत बनाने में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।'

जश्न के दौरान, केनरा बैंक ने छात्राओं के लिए 'केनरा विद्या ज्योति स्कॉलरशिप' की घोषणा की। उसने आराइके चैरिटेबल ट्रस्ट को 4.22 लाख रुपए का अनुदान दिया, ताकि एक वृद्धाश्रम के लिए 75 रेक्सिन बेड और 50 खाट उपलब्ध कराई जा सकें। बैंक ने दिव्यांगजनों के लिए पांच इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के वास्ते समर्थनम ट्रस्ट को 4.44 लाख रुपए का अनुदान भी दिया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download