नांदेड़: अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है
By News Desk
On
Photo: SukhbirSinghBadal FB Page
नांदेड़/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के नांदेड़ में अकाली दल के प्रमुख एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि बादल पर एक गुरुद्वारे के पास हमला हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक वायरल वीडियो में बादल को एक इमारत के अंदर चलते हुए देखा गया, जिसमें उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा लिपटा हुआ था।
एक और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने हमला किया। आरोपी ने किसी धारदार चीज, जिसे कृपाण बताया जा रहा है, का इस्तेमाल किया।
आरोपी निहंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
Tags: viral video punjab news nanded maharashtra sukhbir singh badal political violence india politics indian news breaking news political attack current affairs maharashtra politics maharashtra news punjab politics sikh leader sikh community shiromani akali dal akali dal badal attacked nanded attack gurudwara attack sukhbir badal former deputy cm badal hospitalised attack on leader nanded incident akali dal chief badal injured gurudwara nanded leader attacked sukhbir singh
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Aug 2026 15:16:07
Photo: SukhbirSinghBadal FB Page


