'वंदे मातरम्' गाकर लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
एसटीसी बीएसएफ बेंगलूरु के महानिरीक्षक दिनेश कुमार यादव मुख्य अतिथि थे
By News Desk
On
'वंदे मातरम्' के ऐतिहासिक महत्त्व पर प्रकाश डाला
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बीएसएफ के सब्सिडियरी ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) में 14 अगस्त को 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन हुआ। यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्रालय और बीएसएफ के फ़ोर्स हेडक्वार्टर के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसटीसी बीएसएफ बेंगलूरु के महानिरीक्षक दिनेश कुमार यादव मुख्य अतिथि थे। इसमें बीएसएफ अधिकारियों, एसओएस, ओआर और एसटीसी बीएसएफ बेंगलूरु और एफटीआर मुख्यालय ओडिशा के प्रशिक्षुओं के अलावा कॉलेज के 200 से ज्यादा छात्रों, एसवीसीई के संकाय सदस्यों और बीएसएफ कर्मियों ने शिरकत की।दिनेश कुमार यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए 'वंदे मातरम्' के ऐतिहासिक महत्त्व पर प्रकाश डाला और इस बात पर ज़ोर दिया कि इसे सामूहिक रूप से गाना केवल एक औपचारिक गतिविधि नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और देश के लिए प्रतिबद्धता की एक सशक्त अभिव्यक्ति है।
इस अवसर पर सबने एकता, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Tags: bsf india bengaluru bengaluru news karnataka news bharat indian culture border security force independence day indian armed forces patriotism national unity unity in diversity national pride freedom fighters indian heritage india news indian nationalism vande mataram national song indian independence nation first independence day 2026 bsF bengaluru central armed police forces youth for nation patriotic event mass singing azadi independence celebration
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Aug 2026 13:31:50
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया


