कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का निधन

कई नेताओं ने जताया शोक

कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का निधन

Photo: D.SudhakarOfficial FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का रविवार तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। वे 66 साल के थे।

Dakshin Bharat at Google News
योजना और सांख्यिकी मंत्री ने यहां कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में अंतिम सांस ली। पिछले दो महीनों से उनका फेफड़ों के संक्रमण का इलाज चल रहा था।

सुधाकर ने कर्नाटक विधानसभा में हिरीयूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने सुधाकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में, कर्नाटक के प्रभारी एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सुधाकर को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया, जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित थे, और हिरियूर तथा चित्रदुर्गा की जनता के लिए सदैव समर्पित रहे।

सुरजेवाला ने कहा कि सुधाकर अपनी मुस्कुराती हुई शैली, सादगी और ज़मीनी जुड़ाव के लिए सबसे अलग थे। विपक्ष के नेता आर अशोक और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी सुधाकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download