बंगाल चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19% मतदान हुआ

3.36 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

बंगाल चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19% मतदान हुआ

Photo: ECI FB Page

कोलकाता/दक्षिण भारत। चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक मतदान है।

Dakshin Bharat at Google News
पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 16 ज़िलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें कुल 3.61 करोड़ मतदाताओं में से 3.36 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसमें आगे कहा गया कि जिन लोगों ने वोट दिया, उनमें 1.65 करोड़ महिलाएं और 1.71 करोड़ पुरुष थे।

सबसे ज़्यादा मतदान कूच बिहार ज़िले में 96.2 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसके बाद दक्षिण दिनाजपुर में 95.44 प्रतिशत और मालदा में 94.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

जलपाईगुड़ी में 94.76 प्रतिशत, बीरभूम में 94.51 प्रतिशत और उत्तर दिनाजपुर में 94.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
 
मुर्शिदाबाद में 93.67 प्रतिशत, अलीपुरद्वार में 93.2 प्रतिशत, पुरबा मेदिनीपुर में 92.75 प्रतिशत, बांकुड़ा में 92.55 प्रतिशत, झाड़ग्राम में 92.26 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 92.19 प्रतिशत और पुरुलिया में 91.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बर्धमान में 90.32 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। 
 
दार्जिलिंग में 88.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कलिम्पोंग में सबसे कम 83.04 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले सबसे ज़्यादा मतदान 84.72 प्रतिशत रहा था, जो साल 2011 के विधानसभा चुनावों में दर्ज किया गया था। इन चुनावों में तृणकां ने ज़बर्दस्त जीत हासिल करते हुए, सीपीआई(एम) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के लगातार 34 वर्षों के शासन को समाप्त कर दिया था।

दूसरे चरण में, 29 अप्रैल को सात ज़िलों की 142 सीटों के लिए मतदान होगा। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download