'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान

इसमें वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों सहित 875 कर्मचारियों ने भाग लिया

'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान

इसमें तीन कैटेगरी- 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी थीं

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु मंडल ने रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया। डीएचएएसएच बेंगलूरु हाफ मैराथन एनआईसीई टोलगेट से शुरू हुई, जिसमें वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों सहित 875 कर्मचारियों ने भाग लिया।

Dakshin Bharat at Google News
इस दौरान कर्मचारियों के बीच 'फिटनेस, वेलनेस और पॉजिटिविटी’ को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में बेंगलूरु मंडल का कर्मचारियों की भलाई के प्रति प्रगतिशील नजरिया दिखाई दिया। इसमें फिजिकल फिटनेस को कार्यस्थल का एक जरूरी हिस्सा बताया गया। यह मंडल कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को मंडल रेलवे प्रबंधक और बेंगलूरु डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने सराहा। उनके प्रोत्साहन की वजह से पूरे मंडल में फिटनेस से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

इस कार्यक्रम को एडीआरएम और सभी ब्रांच अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिला, जिनकी सक्रिय भागीदारी और प्रेरणा ने कर्मचारियों को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 

मैराथन को फिटनेस, टीम वर्क, पर्यावरण जागरूकता और सामूहिक उत्साह को एकसाथ लाने के लिए डिजाइन किया गया। इसमें तीन कैटेगरी- 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी थीं। प्रतिभागियों ने जबर्दस्त टीम भावना, उत्साह और भाईचारे का प्रदर्शन किया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download