श्रीनगर: जब्त विस्फोटकों से नमूने लेते समय हुआ धमाका, 8 लोगों की मौत

धमाका शुक्रवार देर रात हुआ

श्रीनगर: जब्त विस्फोटकों से नमूने लेते समय हुआ धमाका, 8 लोगों की मौत

Photo: Google Map

श्रीनगर/​दक्षिण भारत। यहां नौगाम पुलिस थाने में एक आकस्मिक धमाका हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। यह धमाका उस समय हुआ जब अधिकारी 'सफेदपोश' आतंकी मॉड्यूल मामले में ज़ब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे से नमूने निकाल रहे थे।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों के अनुसार, धमाका शुक्रवार देर रात हुआ। मृतकों और घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक अधिकारी थे।

घटना स्थल से अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। घायलों को श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि धमाका उस समय हुआ जब कर्मचारी हरियाणा के फरीदाबाद से लाई गई विस्फोटक सामग्री की हैंडलिंग कर रहे थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह सामग्री गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनई के किराए के आवास से बरामद 360 किलोग्राम विस्फोटक का हिस्सा है, जिसका नमूना चल रही जांच के तहत लिया जा रहा है।

शवों को पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 24 पुलिसकर्मियों और तीन नागरिकों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भीषण धमाके से आस-पास का इलाका दहल उठा था। पुलिस स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा है। लगातार छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण बम निरोधक दस्ते द्वारा तत्काल बचाव अभियान चलाना संभव नहीं हो पाया।

बरामद विस्फोटकों में से कुछ को पुलिस की फोरेंसिक लैब में रखा गया, जबकि 360 किलोग्राम विस्फोटक का बड़ा हिस्सा पुलिस स्टेशन में रखा गया, जहां आतंकी मॉड्यूल का प्राथमिक मामला दर्ज किया गया था।

अक्टूबर के मध्य में बनपोरा, नौगाम में दीवारों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को धमकी देने वाले पोस्टर दिखाई देने के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
 
इस घटना को गंभीर खतरा मानते हुए श्रीनगर पुलिस ने 19 अक्टूबर को मामला दर्ज किया और एक समर्पित टीम गठित की थी। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में