सदाकत आश्रम में बोलीं प्रियंका वाड्रा- महिला सम्मान तब होगा, जब उन्हें हर महीने सही मानदेय मिलेगा

'सम्मान का मतलब यह नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाएं'

सदाकत आश्रम में बोलीं प्रियंका वाड्रा- महिला सम्मान तब होगा, जब उन्हें हर महीने सही मानदेय मिलेगा

Photo: IndianNationalCongress FB Page

पटना/दक्षिण भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को यहां सदाकत आश्रम में आयोजित 'महिला संवाद' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आशा, आंगनवाड़ी, किसान, मजदूर और अन्य ​व्यवसायों से जुड़ीं महिलाओं से बात कीं, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। 

Dakshin Bharat at Google News
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि आपको देखना पड़ेगा कि कौनसी पार्टी आपको सम्मान दे रही है। सम्मान का मतलब यह नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाएं। यह तो खरीदने की कोशिश है। 

उन्होंने कहा कि महिला सम्मान तब होगा, जब आपको हर महीने सही मानदेय मिलेगा। जब आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार मदद करेगी। जब आपकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और अपने आपको सुरक्षित समझेंगी।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि भाजपा और नीतीश सरकार आपको कभी ऐसा सम्मान नहीं देगी। यहां जब आप अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं तो आपको पीटा जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि बिहार के लिए महागठबंधन की गारंटी है: महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए, 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, भूमिहीन परिवारों के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन, जिसका मालिकाना हक महिलाओं को मिलेगा।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मेरे भाई राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय के लिए पूरे देश में संघर्ष किया। वे चाहते हैं कि महिलाओं को भी न्याय और सम्मान मिले। आगामी चुनाव में आप लोग अपनी परिस्थितियों को समझें और जो सरकार आपको न्याय और सम्मान दे- उसका चुनाव करें। अगर आप न्याय और सम्मान चाहती हैं तो भाजपा-जदयू सरकार को हराना पड़ेगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download