रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ीं मुश्किलें, घर पहुंची मुंबई पुलिस

इलाहाबादिया ने शो के दौरान की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ीं मुश्किलें, घर पहुंची मुंबई पुलिस

Photo: @ranveerallahbadia YouTube Channel

मुंबई/दक्षिण भारत। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के शो पर दिए गए बयान को लेकर मचे बवाल के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि सोमवार को रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। कई लोगों ने उनके पॉडकास्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के विपक्षी नेताओं ने उनकी आलोचना की है।

इलाहाबादिया के एक्स पर 600,000 से अधिक, इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन और यूट्यूब चैनल पर 10.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वे समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना के पात्र बन गए हैं।

इलाहाबादिया के खिलाफ कई जगह शिकायतें आई हैं। गुवाहाटी में भी एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से सुलभ ऑनलाइन शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान के हालात से सीखें ये सबक ईरान के हालात से सीखें ये सबक
इजराइल व अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई से ईरान दहल उठा। उसके सर्वोच्च नेता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और आम...
ईरान ने तैनात कीं खैबर मिसाइलें, कहा- 'इजराइल में सायरन कभी बंद नहीं होंगे'
ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरे दिन में प्रवेश, सायरन से गूंजा इज़राइल
ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
एयर स्ट्राइक में शीर्ष ईरानी जनरलों की मौत की पुष्टि हुई, मिसाइलों से जोरदार पलटवार
एयर स्ट्राइक में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी मारे गए!
ढह गया खामेनेई का 'अभेद्य' किला