डीके शिवकुमार का आरोप- राज्यपाल ने भाजपा के कहने पर 15 विधेयक वापस भेजे

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत पर भी निशाना साधा

डीके शिवकुमार का आरोप- राज्यपाल ने भाजपा के कहने पर 15 विधेयक वापस भेजे

Photo: @DKShivakumar X account

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्यपाल ने भाजपा के दबाव के आगे झुकते हुए 15 विधेयक वापस भेज दिए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत पर भी निशाना साधा और कहा कि वे भाजपा के हित में निर्णय ले रहे हैं।

सदाशिवनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर राज्यपाल भाजपा को फायदा पहुंचाने वाले फैसले लेते हैं, तो हमें लोकतंत्र में सरकारों की क्या जरूरत है?'

उन्होंने कहा, 'अगर विधेयकों पर सवाल हैं, तो हम जवाब देने के लिए मौजूद हैं। मैं भगवान से राज्यपाल को सद्बुद्धि देने की अपील करता हूं।'

16 अगस्त को राज्यपाल ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण जमीन आवंटन घोटाले के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्दरामैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी। 

इसके बाद से कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री के समर्थन में खड़े हो गए हैं और राज्यपाल की कार्रवाई की निंदा की है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है, उन्होंने कहा, 'सरकार को गिराने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। हम चुप बैठकर इन कोशिशों को नहीं देखेंगे, हम इसे रोकने के लिए जो भी करना होगा, करेंगे।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है