ऑस्ट्रिया में बोले मोदी- मैंने पहले भी कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है

41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है

ऑस्ट्रिया में बोले मोदी- मैंने पहले भी कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है

Photo: narendramodi FB page

वियना/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ प्रेस वार्ता के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। मुझे खुशी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही मुझे ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक भी है और विशेष भी है। 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है। सुखद संयोग है कि यह यात्रा उस समय हो रही है, जब हमारे आपसी संबंधों के 75 साल पूरे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र और कानून का शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास, हमारे संबंधों की मजबूत नींव है। आपसी विश्वास और साझा हित से हमारे रिश्तों को बल मिलता है। मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए चांसलर कार्ल नेहमर और आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मेरे और चांसलर नेहमर के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई। हमने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है। हमने निर्णय लिया है कि संबंधों को रणनीतिक दिशा दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने और चांसलर नेहमर ने विश्व में चल रहे विवादों (चाहे यूक्रेन में संघर्ष हो या पश्चिम एशिया की स्थिति) पर विस्तार से बात की है। मैंने पहले भी कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम दोनों आतंकवाद की कठोर निंदा करते हैं। हम सहमत हैं कि यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। इसको किसी तरह भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। हम संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में रिफॉर्म के लिए सहमत हैं, ताकि उन्हें समकालीन और प्रभावी बनाया जाए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए