अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सत्ता में वापसी, इतनी सीटों पर खिला 'कमल'
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग हार गए
By News Desk
On
Photo: BJP FB page
ईटानगर/दक्षिण भारत। भाजपा रविवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। पार्टी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस पूर्वोत्तर राज्य में 19 अप्रैल को 50 सीटों के लिए हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बाकी 10 सीटें भाजपा ने निर्विरोध जीत ली हैं।50 सीटों में से भाजपा ने 23 सीटें जीत ली हैं और 12 पर आगे चल रही है।
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग पोकलोक विधानसभा सीट पर एसकेएम उम्मीदवार भोज राज राय से 3,063 वोटों से हार गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले।
चामलिंग नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वे 1,935 मतों से पीछे चल रहे हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


