शत्रु भैरवी यज्ञ, अघोरियों की मदद, पशुबलि ... शिवकुमार के दावों पर क्या बोली केरल सरकार?

केरल सरकार ने कहा कि राज्य के उत्तरी हिस्से में किसी मंदिर के पास ...

शत्रु भैरवी यज्ञ, अघोरियों की मदद, पशुबलि ... शिवकुमार के दावों पर क्या बोली केरल सरकार?

Photo: @DKShivakumar X account

तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। केरल सरकार ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा किए गए उस दावे का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके, मुख्यमंत्री सिद्दरामैया और राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ केरल के एक मंदिर में ‘शत्रु भैरवी यज्ञ’ किया जा रहा है, जिसमें अघोरियों की मदद लेकर पशुओं की बलि दी जाती है।
 
केरल सरकार ने कहा कि राज्य के उत्तरी हिस्से में किसी मंदिर के पास कोई पशु बलि नहीं दी गई है। केरल के देवस्वओम मंत्री के राधाकृष्णन ने कहा कि शिवकुमार ने राज्य के कन्नूर जिले के तलिपरम्बा में राजराजेश्वर मंदिर के पास पशु बलि देने का बड़ा आरोप लगाया है।

Dakshin Bharat at Google News
मंत्री ने कहा कि हमने दावे की जांच की और मालाबार देवस्वोम बोर्ड से भी संपर्क किया। हमें जो प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है, उसमें कहा गया है कि मंदिर में या उसके आस-पास ऐसा कुछ नहीं हुआ है। देवस्वोम बोर्ड ने भी इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि शिवकुमार ने ऐसा आरोप क्यों लगाया?

राधाकृष्णन ने यह भी कहा कि सरकार इस बात की जांच कर रही है कि क्या कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार केरल में कहीं और भी कुछ हुआ है, हालांकि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार राज्य में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि साल 1968 से ही पशुबलि पर कानूनी प्रतिबंध है, इसलिए केरल में ऐसा होना संभव नहीं है।

संबंधित मंदिर की प्रबंध समिति ने शुक्रवार को शिवकुमार के आरोपों का खंडन किया था और उनके दावों को 100 प्रतिशत झूठा करार दिया था।

विशेष शाखा ने राज्य पुलिस प्रमुख को एक रिपोर्ट भी दी है, जिसमें कहा गया है कि केरल में किसी मंदिर के पास किसी पशु बलि दिए जाने का कोई सबूत नहीं है, जैसा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने दावा किया है।

 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है? शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
Photo: @BJP4India X account
दिल्ली पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के खोए हुए फोन उनके मालिकों को लौटाए
गोवा नाइटक्लब: सह-मालिक अजय गुप्ता ने कहा- 'मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं'
इंडिगो ने सीईओ के 'संचालन स्थिर' होने के दावे के बावजूद बेंगलूरु से 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बारे में ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा
राजनीतिक परिपक्वता दिखाएं
कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया