यह लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कर्नाटक के मंड्या में चुनावी रैली को संबोधित किया

यह लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई: राहुल गांधी

Photo: IndianNationalCongress FB page

मंड्या/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई करार दिया।

Dakshin Bharat at Google News
चुनाव के लिए अपनी पार्टी के घोषणापत्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अगर इंडि गठबंधन सत्ता में आता है, तो यह 'आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की सरकार' होगी।

राहुल गांधी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'यह दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस और इंडि गठबंधन है, जिसने संविधान के लिए लड़ाई लड़ी, देश को संविधान और लोकतंत्र दिया। दूसरी ओर भाजपा है, जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है और सभी संस्थानों में अपने लोगों को बैठा रही है।'

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार '22 से 25 अमीर लोगों की है', कांग्रेस ऐसी सरकार देगी जो आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए काम करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार 'हफ्ताबाजी' चलाती है और उन्होंने अब खत्म हो चुकी चुनावी बॉण्ड योजना को दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा जबरन वसूली घोटाला बताया।

उन्होंने कहा, 'आपने नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू देखा होगा। उस इंटरव्यू में उन्होंने चुनावी बॉण्ड के बारे में बात की थी। यह एक घंटा लंबा इंटरव्यू था, जहां उन्होंने चुनावी बॉण्ड पर स्पष्टीकरण देने की कोशिश की।'

उन्होंने कहा, 'बस एक काम कीजिए। गूगल पर जाइए और इंटरव्यू देखिए। आप देखेंगे कि उनके हाथ कांप रहे हैं, क्योंकि इलेक्टोरल बॉण्ड भारत में अब तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है।'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'सड़क पर इसे जबरन वसूली और 'हफ्ताबाजी' के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर ये काम ... करते हैं। वे धमकाते हैं और पैसे वसूलते हैं। चुनावी बॉण्ड दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जबरन वसूली घोटाला है। यही वजह थी कि इसे समझाते वक्त प्रधानमंत्री के हाथ कांप रहे थे।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान