लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने इस राज्य के 3 उम्मीदवारों की सूची जारी की
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा ...
By News Desk
On
Photo: IndianNationalCongress FB page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने मंगलवार को अपने तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की। तीनों उम्मीदवार झारखंड से हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए झारखंड के कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
इसके अनुसार, कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दिया है। इसी तरह, चतरा से कृष्णानंद त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया है।
पार्टी ने धनबाद से अनुपमा सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
About The Author
Post Comment
Latest News
आईटीआई लि. को बिहार में सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम के लिए 37.5 करोड़ रु. के एलओआई मिले
16 May 2024 19:04:28
Photo: ITI Limited
Comment List