बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर क्या बोलीं कृति सेनन?
‘कभी-कभी, यह एहसास करना मुश्किल होता है कि इस उद्योग में उन्हें 10 साल हो गए हैं'
By News Desk
On
Photo: @OfficialKS10 FB page
मुंबई/दक्षिण भारत। अभिनेत्री कृति सेनन ने बॉलीवुड में 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे अभिनय से प्यार हो गया है।
कृति इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आती हैं। उन्होंने इस विषय में स्नातक किया है। उस समय उन्होंने अभिनय के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन जब इस क्षेत्र में आईं तो अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने में कामयाब रहीं।कृति ने साल 2014 में ‘हीरोपंती’ के साथ नवागंतुक टाइगर श्रॉफ संग फिल्मी शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका-छुपी’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया।
कृति को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने कहा कि ‘कभी-कभी, यह एहसास करना मुश्किल होता है कि इस उद्योग में उन्हें 10 साल हो गए हैं। अचानक, यह इतना लंबा लगता है।’
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 09:11:00
इजराइल व अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई से ईरान दहल उठा। उसके सर्वोच्च नेता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और आम...


