मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने 'मराठा दिवस' मनाया

मराठा सैनिकों के शौर्य को प्रदर्शित करने के लिए मेजर संदीप के नेतृत्व में साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई गई

मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने 'मराठा दिवस' मनाया

इसी दिन वर्ष 1670 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने पुणे के पास प्रसिद्ध कोंढाणा किला पर विजय प्राप्त की थी

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बेलगावी के मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में रविवार को एक समारोह में मराठा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मराठा लाइट इन्फैंट्री के मेजर जनरल हितेश भल्ला के नेतृत्व में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जो सैनिकों के बलिदानों के प्रति सम्मान का प्रतीक था।

Dakshin Bharat at Google News
मराठा सैनिकों के शौर्य को प्रदर्शित करने के लिए मेजर संदीप के नेतृत्व में साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई गई। इन उत्साही साइकिल चालकों में सेवारत और सेवानिवृत्त रेजिमेंटल कर्मी शामिल हैं, जो मराठा रेजिमेंट की अदम्य भावना के तहत एक ऐतिहासिक किले से दूसरे किले तक की चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकले हैं। 

समारोह में सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों, योद्धाओं, वीरांगनाओं सहित विभिन्न लोगों ने भाग लिया। 

बता दें कि 4 फरवरी को 'मराठा दिवस' के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1670 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने पुणे के पास प्रसिद्ध कोंढाणा किला (जिसे अब सिंहगढ़ के नाम से जाना जाता है) पर विजय प्राप्त की थी। उस दौरान तानाजी मालुसरे और अनेक वीर सैनिकों ने बलिदान दिया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में