नीतीश के राजग में जाने के एक दिन बाद आज बिहार पहुंचेगी राहुल की ‘ न्याय यात्रा’

साल 2020 के विधानसभा चुनाव अभियान के बाद राहुल की यह पहली बिहार यात्रा है

नीतीश के राजग में जाने के एक दिन बाद आज बिहार पहुंचेगी राहुल की ‘ न्याय यात्रा’

Photo: @IndianNationalCongress FB page

पटना/दक्षिण भारत। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सोमवार को किशनगंज जिले से होते हुए बिहार पहुंचेगी, जो पार्टी का गढ़ भी है।

Dakshin Bharat at Google News
राहुल गांधी का बिहार दौरा कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा नीत राजग में वापसी के एक दिन बाद हो रहा है।

साल 2020 के विधानसभा चुनाव अभियान के बाद राहुल की यह पहली बिहार यात्रा है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि राहुल गांधी का किशनगंज में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसके बाद मंगलवार को निकटवर्ती जिले पूर्णिया में एक बड़ी रैली और एक दिन बाद कटिहार में एक और रैली होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘वे गुरुवार को अररिया जिले के रास्ते पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे और कुछ दिन बाद झारखंड के रास्ते बिहार लौटेंगे।’

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के अनुसार, बिहार में पार्टी के गठबंधन सहयोगियों, जैसे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और सीपीआई (एमएल)-एल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को पूर्णिया की रैली में आमंत्रित किया गया है।

जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार, जिनके साथ कांग्रेस ने तब तक सत्ता साझा की थी और वे राजग में नहीं गए थे, ने भी उस समय निमंत्रण स्वीकार कर लिया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download