दोहरी ख़ुशीः नवजात बच्चों के रखे जा रहे नाम- ‘सीता’ और ‘राम’

ओडिशा में बच्चे के जन्म के 21वें दिन पूजा के बाद नाम रखने की परंपरा है

दोहरी ख़ुशीः नवजात बच्चों के रखे जा रहे नाम- ‘सीता’ और ‘राम’

Photo: @srjbtkshetra FB page

केंद्रपाड़ा/दक्षिण भारत। ओडिशा के केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में कई दंपतियों ने श्रीराम मंदिर उद्घाटन दिवस पर पैदा हुए अपने बच्चों के नाम ‘राम’ और ‘सीता’ रखे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
22 जनवरी को केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के सरकारी और निजी अस्पतालों में पैदा हुए कम से कम छह शिशुओं, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे, का नाम उनके माता-पिता ने भगवान राम और मां सीता के नाम पर रखा।

बता दें कि ओडिशा में परंपरा है कि जन्म के 21वें दिन पूजा के बाद बच्चे का नाम रखा जाए, लेकिन सोमवार को भगवान राम की प्रतिमा के ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह से अभिभूत दंपतियों ने नवजात शिशुओं के नाम ‘राम’ और ‘सीता’ रखे हैं।

लड़की को जन्म देने वाली एक महिला ने कहा कि यह सनातन धर्म के सभी अनुयायियों के लिए महत्त्वपूर्ण दिन है। यह हमारे लिए, हमारे परिवार में बच्चे के जन्म के कारण दोहरी खुशी का दिन है।

बता दें कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद केंद्रपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कल्पना से भी ऊपर है मोदी के कार्यकाल में देश का विकास कल्पना से भी ऊपर है मोदी के कार्यकाल में देश का विकास
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। ''बारह वर्षों में दुनियाभर में भारत के प्रति परसेप्शन बदल गया। पहले भारत को जादू-टोना करने वालों का...
ईरान के वायु रक्षा प्रमुख का दावा- 'दुश्मन के 160 से ज़्यादा ड्रोन मार गिराए'
प. एशिया के संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को उजागर कर दिया: प्रधानमंत्री
ईरान की सेना ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले किए
ईरान ने एक और अमेरिकी-इज़राइली लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया
नासिक: कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
कारोबारी माहौल में लाएं बड़े सुधार