कर्नाटक: संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण महिला की मौत, 70 लोग अस्पताल में भर्ती

जांच प्रारंभिक चरण में है, इसलिए फिलहाल सटीक कारण का पता नहीं लगाया जा सकता है

कर्नाटक: संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण महिला की मौत, 70 लोग अस्पताल में भर्ती

Photo: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बेंगलूरु ग्रामीण सीमा के होसकोटे में खाद्य विषाक्तता के एक संदिग्ध मामले में एक महिला की मौत हो गई और 70 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस ने कहा कि उसे संदेह है कि खाद्य विषाक्तता का कारण इलाके में एक पूजा स्थल पर चढ़ाया गया खाद्य पदार्थ है। अस्पताल में भर्ती लोगों में से कुछ को छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का अभी भी इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल, यह खाद्य विषाक्तता का मामला होने का संदेह है, लेकिन चूंकि जांच प्रारंभिक चरण में है, इसलिए फिलहाल सटीक कारण का पता नहीं लगाया जा सकता है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शनिवार को उनमें से अधिकांश होसकोटे शहर के एक मंदिर में गए थे, जहां उन्होंने 'प्रसाद' खाया। एक दिन बाद, उनमें से कुछ को पेचिश और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद वे इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन्हीं लक्षणों की शिकायत करने वाली एक महिला को रविवार दोपहर इनमें से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज सुबह उसकी मौत हो गई।

कई अन्य लोगों को भी रविवार सुबह अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उन्हें पेचिश और उल्टी की शिकायत हुई।

उन्होंने कहा, 'हमारे पास जानकारी है कि करीब 70 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे पांच अस्पतालों को चिह्नित किया है, जिनमें सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हैं। स्थिति को देखते हुए, एक अस्पताल में, उन्होंने आईसीयू रोगियों के इलाज के लिए एक पूरी मंजिल दे दी है। मरीजों को संदेह है कि शनिवार को उन्होंने मंदिर में जो प्रसाद खाया था, उसी के कारण कथित तौर पर भोजन विषाक्तता हुई होगी। लेकिन ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने प्रसाद नहीं खाया और फिर भी उन्हें पेचिश और उल्टी हो गई। इसलिए इसे सत्यापित करने की जरूरत है।'

उन्होंने कहा, 'हमने इन मरीजों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। अभी तक हमने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। हमारी जांच शुरुआती चरण में है। हम स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। बयानों और उनकी शिकायतों के आधार पर हम जल्द ही मामला दर्ज करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान के हालात से सीखें ये सबक ईरान के हालात से सीखें ये सबक
इजराइल व अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई से ईरान दहल उठा। उसके सर्वोच्च नेता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और आम...
ईरान ने तैनात कीं खैबर मिसाइलें, कहा- 'इजराइल में सायरन कभी बंद नहीं होंगे'
ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरे दिन में प्रवेश, सायरन से गूंजा इज़राइल
ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
एयर स्ट्राइक में शीर्ष ईरानी जनरलों की मौत की पुष्टि हुई, मिसाइलों से जोरदार पलटवार
एयर स्ट्राइक में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी मारे गए!
ढह गया खामेनेई का 'अभेद्य' किला