आतंकी हमलों के मद्देनजर पूरे कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा

हालिया आतंकी हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई

आतंकी हमलों के मद्देनजर पूरे कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा

फोटो: @bsf_jammu

श्रीनगर/भाषा। घाटी में आतंकवादी हमले के हालिया मामलों के मद्देनजर पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि हालिया आतंकी हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने घाटी के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ यहां शहर के कई हिस्सों में वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की जांच और तलाशी भी तेज कर दी है।

उन्होंने बताया कि शहर के सभी मुख्य चौराहों, सभी प्रवेश व निकास स्थानों, जिला मुख्यालय जाने वाली प्रमुख सड़कों पर नाकाबंदी और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को संवेदनशील स्थानों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों के आस-पास तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल उन इलाकों में रात के वक्त भी कड़ी नजर रखे हुए हैं, जहां प्रवासी मजदूर रहते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर प्रवासी मजदूर ठंडे मौसम की वजह से घाटी छोड़कर जा चुके हैं, हालांकि कुछ मजदूर अभी भी बस्तियों में रह रहे हैं।

घाटी में हाल ही हुई आतंकी घटनाओं में आतंकवादियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक पुलिसकर्मी की उसके ही घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिसकर्मी सात बच्चों का पिता था।

वहीं, रविवार को श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि सोमवार को पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान के हालात से सीखें ये सबक ईरान के हालात से सीखें ये सबक
इजराइल व अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई से ईरान दहल उठा। उसके सर्वोच्च नेता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और आम...
ईरान ने तैनात कीं खैबर मिसाइलें, कहा- 'इजराइल में सायरन कभी बंद नहीं होंगे'
ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरे दिन में प्रवेश, सायरन से गूंजा इज़राइल
ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
एयर स्ट्राइक में शीर्ष ईरानी जनरलों की मौत की पुष्टि हुई, मिसाइलों से जोरदार पलटवार
एयर स्ट्राइक में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी मारे गए!
ढह गया खामेनेई का 'अभेद्य' किला