छत्तीसगढ़: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, इन्हें मिला टिकट

भाजपा छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है

छत्तीसगढ़: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, इन्हें मिला टिकट

अंबिकापुर सीट से राजेश अग्रवाल को टिकट दिया गया है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को चार उम्मीदवारों की सूची जारी की। यह पार्टी की चौथी सूची है।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि भाजपा छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है।

सूची के अनुसार, अंबिकापुर सीट से राजेश अग्रवाल को टिकट दिया गया है। इसी तरह बेलतरा से सुशांत शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। 

भाजपा ने कसडोल से धनीराम धीवर के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, बेमेतरा विधानसभा सीट से दीपेश साहू को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download