उप्र पुलिस की सख्त कार्रवाई, महिला कांस्टेबल पर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
अनीश अयोध्या के पुरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया था
By News Desk
On
दो अन्य सहयोगी आजाद और विशंभर दयाल दुबे भी घायल हो गए
अयोध्या/दक्षिण भारत। ट्रेन में एक महिला कांस्टेबल पर हमले के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। वहीं, दो अन्य आरोपी घायल हो गए।
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमले के मामले का मुख्य आरोपी अनीश अयोध्या के पुरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया था। बाद में चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया।अधिकारी ने बताया कि अनीश के दो अन्य सहयोगी आजाद और विशंभर दयाल दुबे भी घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि महिला कांस्टेबल 30 अगस्त को सरयू एक्सप्रेस के एक डिब्बे में घायल अवस्था में पाई गई थीं।
बाद में उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसी दिन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), अयोध्या में मामला दर्ज किया गया था।
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 11:42:49
Photo: @khamenei_ir X account


