राजस्थान: क्या है 'लाल डायरी', जिसके बारे में खुलासा करेंगे राजेंद्र गुढ़ा?
ढ़ा ने कहा कि वे कथित 'लाल डायरी' के बारे में आज विधानसभा में खुलासा करेंगे
By News Desk
On
गुढ़ा ने विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा
जयपुर/भाषा। राजस्थान में मंत्री पद से बर्खास्त किए गए विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने माफी मांगने के बजाय संघर्ष करने का फैसला किया है।
साथ ही गुढ़ा ने कहा कि वे कथित 'लाल डायरी' के बारे में आज विधानसभा में खुलासा करेंगे।गुढ़ा ने सोमवार को विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने माफी मांगने के बजाय संघर्ष करने का रास्ता चुना है। मुझे किस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए? मैंने महिला सुरक्षा के लिए आवाज उठाई है।’
गुढ़ा ने शुक्रवार को विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा तो उसी रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। गुढ़ा के पास सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग था।
About The Author
Related Posts
Latest News
02 Mar 2026 15:50:50
Photo: @Khamenei_fa X account


