कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र के आदेश के खिलाफ ट्विटर की याचिका खारिज की, 50 लाख का जुर्माना लगाया

अदालत ने कहा कि कंपनी की याचिका का कोई आधार नहीं है

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र के आदेश के खिलाफ ट्विटर की याचिका खारिज की, 50 लाख का जुर्माना लगाया

जुर्माना 45 दिनों के भीतर कर्नाटक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराने का आदेश दिया

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने ट्विटर इंक द्वारा दायर उस याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया, जिसमें कंपनी ने सामग्री हटाने और ब्लॉक करने संबंधी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश को चुनौती दी थी। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि कंपनी की याचिका का कोई आधार नहीं है।

Dakshin Bharat at Google News
न्यायमूर्ति कृष्ण एस दीक्षित की एकल पीठ ने ट्विटर कंपनी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया और इसे 45 दिनों के भीतर कर्नाटक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराने का आदेश दिया।

अदालत ने फैसले के मुख्य हिस्से को पढ़ते हुए कहा, उपर्युक्त परिस्थितियों में यह याचिका आधार रहित होने के कारण अनुकरणीय जुर्माने के साथ खारिज की जा सकती है और तदनुसार ऐसा किया जाता है। याचिकाकर्ता पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, जो 45 दिनों के अंदर कर्नाटक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बेंगलूरु को देय है। यदि इसमें देरी की जाती है, तो इस पर प्रति दिन 5,000 रुपए का अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

न्यायाधीश ने ट्विटर की याचिका खारिज करते हुए कहा, 'मैं केंद्र की इस दलील से सहमत हूं कि उनके पास ट्वीट को ब्लॉक करने और एकाउंट पर रोक लगाने की शक्ति है।’

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!