कांग्रेस विधायक यूटी खादर सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने अध्यक्ष पद के लिए खादर के नाम का प्रस्ताव रखा

कांग्रेस विधायक यूटी खादर सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसका समर्थन किया

बेंगलूरु/भाषा। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के पांच बार के विधायक यूटी खादर बुधवार को सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।

Dakshin Bharat at Google News
कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष बनने जा रहे 53 वर्षीय खादर इस पद को सुशोभित करने वाले पहले मुस्लिम नेता होंगे।

मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने अध्यक्ष पद के लिए खादर के नाम का प्रस्ताव रखा और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसका समर्थन किया।

पद के लिए कोई अन्य दावेदार नहीं था। अस्थायी (प्रोटेम) अध्यक्ष आरवी देशपांडे ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए गए प्रस्ताव पर मतदान कराया और इसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

परंपरा के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को आम तौर पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है।

खादर ने पिछली विधानसभा में विपक्ष के उपनेता के रूप में सेवाएं दी थीं। वे पूर्व में कर्नाटक सरकार में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए