सिद्दरामैया ने 2019 लोकसभा चुनाव के बाद कुमारस्वामी सरकार गिराने का आश्वासन दिया था: सुधाकर

सुधाकर ने यह मुद्दा ऐसे समय उठाया है, जब सिद्दरामैया राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शुमार हैं

सिद्दरामैया ने 2019 लोकसभा चुनाव के बाद कुमारस्वामी सरकार गिराने का आश्वासन दिया था: सुधाकर

उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार से है

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक की निवर्तमान भारतीय जनता पाटी (भाजपा) सरकार में मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैया से सवाल किया कि क्या साल 2019 में गठबंधन सरकार के राज्य की सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने के कदम में उनकी कोई ‘गुप्त या स्पष्ट’ भूमिका नहीं थी।

सुधाकर ने यह मुद्दा ऐसे समय उठाया है, जब सिद्दरामैया राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शुमार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार से है।

सुधाकर ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि सिद्दरामैया ने विधायकों को आश्वासन दिया था कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वे तत्कालीन एचडी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार को एक भी दिन टिकने नहीं देंगे।

सुधाकर पहले कांग्रेस में थे। कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले 17 विधायकों में वे खुद भी शामिल थे। इस वजह से गठबंधन सरकार गिर गई थी और भाजपा के सत्ता में आने का रास्ता साफ हुआ था।

सुधाकर ने दावा किया, ‘साल 2018 में जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के दौरान जब कांग्रेस विधायक अपनी चिंताओं के साथ समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्दरामैया के पास गए तो उन्होंने असमर्थता जाहिर करते हुए कहा था कि सरकार में उनकी बिल्कुल नहीं चलती और स्वयं उनके क्षेत्र में भी काम रुके हुए हैं।’

उन्होंने कहा कि सिद्दरामैया ने विधायकों को आश्वासन दिया था कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वह तत्कालीन एचडी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार को एक भी दिन नहीं टिकने देंगे।

भाजपा में शामिल होने के बाद सुधाकर ने पार्टी के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की। वे भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने थे।

हालांकि, गत 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में वे चिकबल्लापुर सीट से चुनाव हार गए।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद
Photo: BanglarGorboMamata FB page
अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी
कांग्रेस और सपा ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर, भटकाकर और लटकाकर रखा: शाह
हम 'मजबूत सरकार' की बात करते हैं, ममता 'मजबूर सरकार' चाहती हैं: नड्डा
बेलगावी में बोले मोदी- 'कांग्रेस के लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं'
कर्नाटक को सूखा राहत जल्द जारी करने की मांग, सिद्दरामैया और कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया