झारखंडः सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 माओवादियों को मार गिराया
मुठभेड़ लावालौंग पुलिस थाना क्षेत्र में चतरा-पलामू सीमा के पास हुई
By News Desk
On
घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है
चतरा/भाषा। झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ राजधानी रांची से 160 किलोमीटर दूर लावालौंग पुलिस थाना क्षेत्र में चतरा-पलामू सीमा के पास हुई।चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया, पांच माओवादियों को मार गिराया गया और कई अन्य गोली लगने से घायल हो गए। मारे गए सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है।
About The Author
Related Posts
Latest News
02 Mar 2026 15:50:50
Photo: @Khamenei_fa X account


