अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए एक और भारतवंशी

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए एक और भारतवंशी

‘फॉक्स न्यूज’ पर टकर कार्लसन के प्राइम टाइम शो में सीधे प्रसारित साक्षात्कार के दौरान दौड़ में शामिल होने की घोषणा

वॉशिंगटन/भाषा। भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है।

Dakshin Bharat at Google News
इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं।

रामास्वामी (37) के माता-पिता केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने ओहियो में एक विद्युत संयंत्र में काम किया।

रामास्वामी ने ‘फॉक्स न्यूज’ पर टकर कार्लसन के प्राइम टाइम शो में सीधे प्रसारित साक्षात्कार के दौरान दौड़ में शामिल होने की घोषणा की।

वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।

इस महीने की शुरुआत में दो बार साउथ कैलिफॉर्निया की गवर्नर रहीं हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए अभियान शुरू किया था। वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान