पेशावर: मस्जिद धमाके में 83 लोगों की मौत, कई लोग अब तक मलबे में दबे हुए

पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में सोमवार को एक मस्जिद में धमाका हुआ

पेशावर: मस्जिद धमाके में 83 लोगों की मौत, कई लोग अब तक मलबे में दबे हुए

धमाके के वक्त इलाके में 300 से 400 पुलिसकर्मी मौजूद थे

पेशावर/दक्षिण भारत। दूसरे देशों में आतंकवाद की आग लगाने वाला पाकिस्तान अब इससे ख़ुद भी झुलस रहा है। सोमवार को पेशावर की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती धमाके में अब तक कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई है। 

Dakshin Bharat at Google News
ये पंक्तियां लिखे जाने तक मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी थी, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने बताया कि 57 घायलों में से कुछ की हालत बहुत गंभीर है। 

बता दें कि पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में सोमवार को एक मस्जिद में धमाका हुआ, जिससे यहां भारी तबाही हुई है। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास रातभर जारी रहे। पेशावर के आयुक्त रियाज महसूद ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है, क्योंकि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।

शहरभर के अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है और घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

मीडिया से बात करते हुए पेशावर कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (सीसीपीओ) मुहम्मद इजाज खान ने कहा कि धमाके के बाद मस्जिद की छत ढह गई। कई जवान अब भी मलबे में दबे हुए हैं। बचावकर्मी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मस्जिद का मुख्य हॉल - जिसकी क्षमता 250 से 300 लोगों की थी - गिर गया, लेकिन बाकी इमारत अभी भी बरकरार है।

खान ने कहा कि धमाके के वक्त इलाके में 300 से 400 पुलिसकर्मी मौजूद थे। सीसीपीओ ने मीडिया से कहा, यह स्पष्ट है कि सुरक्षा में चूक हुई है। उन्होंने कहा कि शवों और घायलों को एलआरएच ले जाया गया है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान के हालात से सीखें ये सबक ईरान के हालात से सीखें ये सबक
इजराइल व अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई से ईरान दहल उठा। उसके सर्वोच्च नेता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और आम...
ईरान ने तैनात कीं खैबर मिसाइलें, कहा- 'इजराइल में सायरन कभी बंद नहीं होंगे'
ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरे दिन में प्रवेश, सायरन से गूंजा इज़राइल
ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
एयर स्ट्राइक में शीर्ष ईरानी जनरलों की मौत की पुष्टि हुई, मिसाइलों से जोरदार पलटवार
एयर स्ट्राइक में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी मारे गए!
ढह गया खामेनेई का 'अभेद्य' किला