एशियाड: जापान से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, पर जीत ली चांदी

एशियाड: जापान से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, पर जीत ली चांदी

indian women hockey team

जकार्ता। भारत की महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल जीता है। उसका जापान से कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें वह 1-2 से हार गई। भारतीय टीम सिर्फ एक गोल ही कर पाई। भारत की ओर से नेहा गोयल ने गोल किया था। जापानी टीम ने दो गोल कर मैच जीत लिया। ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए थे। मैच के दौरान कई बार उतार—चढ़ाव आए। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने जापान को कड़ी टक्कर दी।

उल्लेखनीय है कि एशियन गेम्स 1998 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। मुकाबले से पहले भारतीय टीम से गोल्ड की आशा की जा रही थी लेकिन वह सिल्वर ही जीत सकी। सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों की मेहनत को खूब सराहा जा रहा है। इन्होंने जीत के लिए जीतोड़ कोशिश की थी।

दोनों टीमें काफी आक्रामक अंदाज में खेल रही थीं। दोनों ही एक-दूसरे पर गोल के मौके तलाश रही थीं। मैच के पहले क्वार्टर में स्कोर 0-1 रहा था। वहीं दूसरे क्वार्टर में जापान की टीम ने बढ़त लेने की पुरजोर कोशिश की। अगर कुल मेडल्स की बात करें तो भारत के पास 65 मेडल हो गए हैं। इनमें 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज हैं।

ये भी पढ़िए:
नदी में बहते मिले 500 और 1000 रु. के पुराने नोट, पाने के लिए लोगों ने लगा दी छलांग
एक दिन में महिलाएं खुद को इतनी बार निहारती हैं आईने में!
ये हैं कश्मीर में दहशत फैलाने वाले टॉप आतंकवादी, एजेंसियों ने जारी की सूची
लेडीज़ सैंडलों में छुपाकर विदेश से लाई गई ऐसी चीज, एयरपोर्ट अधिकारियों के भी उड़े होश!

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News